अनूठा अभियान- सेक्स वर्कर्स को लगाई गई वैक्सीन, साड़ी भी की गिफ्ट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 28 June 2021

अनूठा अभियान- सेक्स वर्कर्स को लगाई गई वैक्सीन, साड़ी भी की गिफ्ट

 मुंबई: यहां सेक्स वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का अभियान चल रहा है। अब तक 200 से अधिक सेक्स वर्कर्स को टीका लगाया गया। सोमवार को इन सेक्स वर्कर्स को टीके की पहली खुराक लगाई गई। 

वाडिया अस्पताल ने आर्य, गौरव और आस्था परिवार के साथ मिलकर शहर के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक महिला सीएसडब्ल्यू को कवर करते हुए एक अनूठा अभियान चलाया। इस अभियान को मेयर किशोरी पेडनेकर, वाडिया अस्पताल के सीईओ मिनी बोधनवाला  और मुंबई जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी की अतिरिक्त परियोजना निदेशक श्रीकला आचार्य ने संचालित किया।

 मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “समाज के कमजोर और हाशिए के समुदायों के लिए कई टीकाकरण अभियान चलाए गए हैं, लेकिन सेक्स वर्कर पीछे रह गए हैं। इसलिए उनके लिए रोजाना आने वाली समस्याओं से निपटना और भी मुश्किल है। टीकाकरण अभियान के साथ सेक्स वर्कर  को राशन किट, स्वच्छता किट के अलावा ‘एक साड़ी भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here