महाराष्ट्र में तबाही…लैंडस्लाइड और भारी बारिश से 129 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 23 July 2021

महाराष्ट्र में तबाही…लैंडस्लाइड और भारी बारिश से 129 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

रत्नागिरी.

 नई दिल्ली.  महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। लैंडस्लाइड और भारी वर्षा से राज्य में  129 लोगों की मौत हो गई। जबकि पुणे मंडल के तहत 84,452 लोगों को शुक्रवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।. इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं। शुक्रवार को रायगढ़ के कलई गांव में लैंडस्लाइड से 35 घर जमींदोज हो गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग लापता हैं। 

रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका में धमनंदन के पास पोसरे बौद्धवाडी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। मलबे में 25 जानवर भी दबे हुए हैं। सातारा के अंबेघर गांव में भी लैंड स्लाइडिंग से  8 लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग घायल हैं।  

वहीं, मुंबई से सटे गोवंडी में एक इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 6 घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोंकण  में लगातार जारी बारिश के चलते रत्नागिरी और रायगढ़ जलमग्न हो गए हैं।  यवतमाल, ठाणे, कोल्हापुर और मुंबई पानी में डूब गए हैं। NDRF टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तटीय जिलों रत्नागिरी और रायगढ़ में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। 

धमनंदन गांव

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

कोंकण और गोवा में 23 से 25 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र,  पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात , मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा  में भी भारी बारिश हो सकती है।





No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here