सोने के दाम में आई गिरावट, बढ़े चांदी के भाव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 July 2021

सोने के दाम में आई गिरावट, बढ़े चांदी के भाव

 

नई दिल्ली.सर्राफा बाजार में आज यानी 22 जुलाई 2021 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इससे गोल्ड 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी का रुख दिखाई दिया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 65,480 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सोने  के दाम में आज कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

चांदी की कीमत में आज सोने के उलट मामूली तेजी दिखाई दी। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी के दाम महज 4 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 65,484 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में आज ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और ये 25.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।









No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here