बेटे को सुलाने के बाद की तैयारी, पहला कॉल आया तो लगा फ्रॉड है; अमिताभ बोले-पुलिस हो, डर-डरकर सवाल पूछने पड़ेंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 25 August 2021

बेटे को सुलाने के बाद की तैयारी, पहला कॉल आया तो लगा फ्रॉड है; अमिताभ बोले-पुलिस हो, डर-डरकर सवाल पूछने पड़ेंगे

 


कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-13 की हॉट सीट पर मध्यप्रदेश के सागर में तैनात महिला पुलिस अफसर निमिशा अहिरवार पहुंची हैं। निमिशा ने पहले दिन बुधवार को शो में खेलते हुए 1.60 लाख जीते हैं। गुरुवार को भी वह शो में खेलते हुए नजर आएंगी। उन्होंने यहां तक पहुंचने के सफर के बारे में बताया। कहा, मैंने सोचा नहीं था कि KBC में कभी मेरा भी नंबर लगेगा और मैं हॉट सीट पर पहुंच पाऊंगी। मां प्रभादेवी के कहने पर KBC में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा। इसके बाद मैंने KBC के लिए रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद 9 मई को KBC के लिए रजिस्ट्रेशन किया।

.पुलिस सब इंस्पेक्टर निमिशा बताती हैं कि साल 2015 में पुलिस में सिलेक्शन होने के बाद सागर ट्रेनिंग के लिए आई। ट्रेनिंग होने के बाद सागर में ही पोस्टिंग हो गई। यहीं पर शादी हुई। इसके बाद ड्यूटी में व्यस्त होने से पढ़ाई से दूरी हुई, लेकिन मां हमेशा कुछ करने का बोलती रहती थी। माता-पिता हमेशा KBC देखते थे। उन्होंने मुझे भी KBC में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा।

मैंने भी उनके कहने पर रजिस्ट्रेशन कर दिया, लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि मेरा भी KBC में सिलेक्शन हो पाया। क्योंकि कई ऐेसे लोग है, जो कई वर्षों से तैयारी कर रहे हैं। इंटरव्यू के बाद मुझे KBC से बुलावा आ गया। अब चुनौती थी कि तैयारी कैसे करूं। ड्यूटी और डेढ़ साल के बेटे टिमटिम की देखरेख करने की जिम्मेदारी थी। फिर सोचा अब KBC में तो जाऊंगी। फिर क्या ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचती। बेटे को सुलाती। बेटे के सोने के बाद जो भी समय मिलता पढ़ाई करती। करीब एक माह तक KBC के लिए तैयारी की।

KBC में पहुंची सागर की सब इंस्पेक्टर निमिशा

22 मई को KBC से फोन आया। पहला कॉल आने पर लगा कि कोई फ्रॉड कॉल है, लेकिन कुछ देर बात करने के बाद उन्होंने कोई बैंक डिटेल और पर्सनल जानकारी नहीं मांगी तो लगा कि सही कॉल है। आगे बात कि तो इंटरव्यू का ऑफर आ गया। 29 जून को केबीसी के लिए इंटरव्यू भोपाल में हुआ। इसके बाद सिलेक्शन हुआ और 25 अगस्त को हॉट सीट तक पहुंच गई। पहले ही प्रयास में हॉट सीट तक पहुंचने पर मैं खुद पर भरोसा नहीं कर पा रही थी।

हॉट सीट पर पहुंची तो अमिताभ बच्चन बोले- पुलिस वाली हो...

एसआई निमिशा ने बताया कि KBC में हॉट सीट पर पहुंचने के बाद महान अभिनेता अमिताभ बच्चन से पहली बार रूबरू हुई। वे बेहद मजाकिया मिजाज के हैं। उनका नेचर बहुत ही अच्छा है। मैं उनकी फैन बन गई हूं। शो में सवाल करने के पहले उन्होंने मजाक के तौर पर मुझसे कहा कि आप पुलिस वाली हो, डर-डरकर सवाल पूछना पड़ेगा और सैल्यूट भी करना पड़ेगा।

लाइफ लाइन नहीं लेती तो और आगे जा सकती थी

कौन बनेगा करोड़पति शो खेलने के बाद लौटी एसआई निमिशा ने कहा कि शो के दौरान 10 सवालों के जबाव दिए। इस दौरान दो सवालों के जवाब पता थे, लेकिन कंफ्यूजन होने के कारण लाइफ लाइन ली। 11वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। अफसोस इस बात का है कि यदि पहले के सवालों में लाइफ लाइन नहीं ली होती तो और आगे तक शो में खेल सकती थीं।

टीकमगढ़ जिले के उदयपुरा गांव की हैं निमिशा

सब इंस्पेक्टर निमिशा अहिरवार सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के गांव उदयपुरा की रहने वाली हैं। उनके पिता रामप्रसाद रिटायर्ड फौजी हैं और मां प्रभादेवी गृहणी हैं। छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने पढ़ाई की और सब इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचीं। सागर में मकरोनिया क्षेत्र में पुलिस क्वार्टर में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने कहा आज मेरे सास-ससुर होते तो वे बहुत खुश होते और मेरे साथ जाते, लेकिन सास-ससुर का करीब एक साल पहले निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here