सालों से बदहाल पड़ी सड़क हो रही पक्की; हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सीसी रोड से होकर पहुंचेंगे अपने घर, - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 August 2021

सालों से बदहाल पड़ी सड़क हो रही पक्की; हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सीसी रोड से होकर पहुंचेंगे अपने घर,

 

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद की वजह से गांव की किस्मत भी चमकने लगी है। सालों से बदहाल कच्ची सड़क से गांव वालों को निजात मिलने वाली है। विवेक सागर को अपने गांव चांदौन में घर पहुंचने के लिए कच्ची सड़क से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा। विवेक के गांव आने के पहले ही मोहल्ले की सड़क पक्की हो जाएगी। गांव में स्ट्रीट लाइट भी लगेगी।

हर बरसात में गांव वालों को सड़क की वजह से परेशानी होती थी, लेकिन अब नहीं होगी। गांव में 6 फीट की सीसी (सीमेंट कांक्रीट) रोड का निर्माण हो रहा है। विधायक विजयपाल सिंह ने विधायक निधि से सड़क बनाने के लिए करीब 4 लाख रुपए की राशि दी है।

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विवेक सागर ने कहा था कि वे अपने माता-पिता के लिए एक घर बनाकर देना चाहते हैं। 12 अगस्त गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में विवेक का सम्मान कर पक्का मकान, DSP की नौकरी और एक करोड़ का पुरस्कार दिया। विवेक की मेहनत से उनके गांव की तस्वीर भी बदलने लगी है। यहां सालों से कच्ची पड़ी सड़क विवेक सागर के आने से पहले पक्की हो जाएगी। सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है। 

विधायक ने वादा पूरा किया

ऑर्डनेंस फैक्ट्री से लगा चांदौन गांव सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया जब टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत हुई तो वे टीम में शामिल विवेक सागर के गांव पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि खिलाड़ी के घर तक संकरा रास्ता कच्चा था। विजयपाल ने विधायक निधि से सीमेंट सड़क बनाने की घोषणा की। एक-दो दिन में सड़क की नपाई हो गई। गुरुवार को सीमेंट सड़क बनाने का काम चालू हो गया। विधायक के अनुसार सड़क 250 मीटर लंबी होगी। निर्माण लगभग चार लाख रुपए से हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

जिला तैराकी की टीम का चयन 25 मई रविवार को पं रामलाल शर्मा महाविद्यालय बुधवाड़ा स्विमिंग पूल में किया जायेगा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ जिला तैराकी की टीम का चयन 25 मई रविवार को  पं रामलाल शर्मा महाविद्यालय बुधवाड़ा स्विमिंग पूल में किया जायेगा नर्मदापु...

Post Top Ad

Responsive Ads Here