नरौरा घाट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 August 2021

नरौरा घाट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर  किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की संभावना है। वीवीआईपी के लिए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार नरौरा में होने की जानकारी मिलते ही शनिवार रात मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार नरौरा पहुंचे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ अंतिम संस्कार स्थल, रूट सहित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय, एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह सहित कई आला अधिकारी नरौरा पहुंचे। अंतिम संस्कार की व्यवस्था समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंतिम संस्कार से संबंधित आवश्यक निर्देश अधीनस्थों को दिए। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वीवीआईपी के ठहरने के लिए बासी घाट के समीप शीश महल गेस्ट हाउस की भी साफ-सफाई की जा रही है। चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।
 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here