नई दिल्ली। किसानों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार उनके लिए 2022 में बड़ा ऐलान करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मानें तो Kisan Credit Card सभी किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी (Covid 19 Mahamari) के दौर में भी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार फरवरी, 2020 से सभी किसानों को KCC के तहत लाने के लिए अभियान चला रही है।
तोमर के मुताबिक विशेष रूप से पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojna 2021) के लाभार्थियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालू कारोबारी साल के लिए 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों को KCC के जरिये 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज पहले ही दिया जा चुका है।
केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय योजनाओं का फायदा सही किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। तोमर ने सभी संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों से कहा कि केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन उचित तरीके से होना चाहिए और इसमें पैसे की कमी अड़चन नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचना चाहिए।
बता दें कि इस Card पर खेती-बाड़ी (Farming Practices) से जुड़े काम के लिए सस्ती दर पर Loan मिलता है। सरकार KCC से किसानों को 3 लाख रुपये तक का Loan मुहैया कराती है। Loan पर वैसे तो ब्याज 9 प्रतिशत है, लेकिन इस पर 2% सब्सिडी मिलती है। इससे लोन पर सिर्फ 7 फीसदी ब्याज देना जाता है। अच्छी बात यह है कि अगर समय से पहले Loan अदा कर दें तो ब्याज पर 3 फीसदी तक छूट मिलती है यानि कुल ब्याज 4 फीसदी ही देना रह जाता है।
Post Top Ad
Thursday, 16 September 2021
किसानों के लिए बड़ी खबर, मोदी सरकार सभी Farmers को देगी
Tags
# national
About Editor Desk
national
Label:
national
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment