लखनऊ । उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के 29 जिलों में बाढ़ और बारिश से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित 2.98 लाख किसानों को मुआवजा देने के लिए 102.63 करोड़ रुपये की धनराशि और आवंटित की है। राज्य आपदा मोचक निधि से यह राशि संबंधित जिलाधिकारियों को जारी कर दी गई है। राजस्व विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने का निर्देश दिया था। मुआवजे के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर अब तक 11.44 लाख किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है। इससे पहले राजस्व विभाग की ओर से प्रदेश के 52 जिलों के 8.25 लाख किसानों के लिए पांच किस्तों में कुल 282.09 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। बचे हुए 2.98 लाख किसानों के लिए अब 102.63 करोड़ रुपये की धनराशि और दी गई है। इसे मिलाकर इस साल बाढ़ व बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए अब तक राज्य आपदा मोचक निधि से 377.41 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।
Post Top Ad
Monday, 15 November 2021
आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए योगी सरकार ने जारी किए 102.63 करोड़
Tags
# Uttar pradesh
About Editor Desk
Uttar pradesh
Label:
Uttar pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment