लखनऊ । उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा है कि देश के कई राज्यों में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यांे से उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों की कोविड जांच अवश्य की जाए। उन्होंने बस, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराए जाने पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 15 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 83 है। प्रदेश के जनपद आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बहराइच, बाराबंकी, भदोही, बिजनौर, बुलन्दशहर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 72,969 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 43 लाख 75 हजार 849 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
वहीं राज्य में गत दिवस तक 13 करोड़ 28 लाख 13 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 09 करोड़ 90 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 03 करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार, लक्षित आयु वर्ग के 67.18 प्रतिशत लोगों ने एक डोज तथा 22.91 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। उन्होंने 25 से 30 लाख लोगों को प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए।
Post Top Ad
Monday, 8 November 2021
अन्य प्रदेशों से आ रहे लोगों की अवश्य हो कोविड जांच-योगी
Tags
# Uttar pradesh
About Editor Desk
Uttar pradesh
Label:
Uttar pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment