खरगोन 05 मार्च 2022। अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने समस्त जिला अधिकारियों
को पत्र जारी कर सोमवार को आयोजित होनी वाली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में
अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। जिले में स्थित अन्य
विभागों में रिक्त उपलब्ध पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही एवं लंबित प्रकरणों का
निराकरण भी किया जाएगा। प्रकरणों का निराकरण 07 मार्च को नवीन कलेक्ट्रेट भवन
के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दोपहर 01 बजे किया जाएगा। साथ
ही जिले में स्थित विभागों में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती में आरक्षण रोस्टर
अनुसार रिक्त पदों की पदवार जानकारी एवं अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की
जानकारी भी दो प्रपत्रों में लानी होगी।

No comments:
Post a Comment