कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 March 2026

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है


 नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या का समाधान देवी मां की कृपा के बिना कुछ नहीं हो सकता। विवाद संस्कार भी देती होते है। यह उद्‌गार सतरासता स्थित माता महाकाली दरवार में जारी देवी भागवत कथा के तृतीय दिवस व्यास मंच से सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य जितेन्द्रिय महाराज वशिष्ट ने व्यक्त किये।

आचार्य जितेंद्रिय महाराज ने आगे कहा‌ कि कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है। वहीं बीज मंत्र का बहुत प्रभाव होता है हर तरह की मुसीबत इट जाती है। जगत जननी मां भगवती का विधान है। वह मां है कोई भी परेशानी मां से कहें। जिनके काम बिगड़‌ रहे हो वह मां के दरबार में पहुंचे और प्रार्थना करें मां सबकी सुनती आपकी भी सुनेगी। सच्चे मन श्रद्धा भाव पूर्ण से मां के समक्ष अपनी समस्या सुनाएं, समा‌धान जरूर होगा।

कथा के दौरान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष वर्तमान विद्यायक डॉ सीता सरण शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र जैसे, म.प्र. तैराकी संघ अध्यक्ष पीयुष शर्मा सहित अनेक जन प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। माता महाकाली समिति के अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे एवं सभी सदस्यों ने देवी भक्तों श्रद्धालुओं से देवी भागवत कथा में प्रतिदिन सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने का आव्हान किया है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक जारी रहती है।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here