भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन
नर्मदापुरम। उपनगरीय क्षेत्र रसूलिया में धार्मिक वातावरण उस समय भक्तिमय हो गया, जब प्रसिद्ध कथावाचक पंडित महेंद्र तिवारी द्वारा रुक्मिणी विवाह की पावन कथा का वाचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति की गंगा बहती रही। कथा के दौरान पंडित तिवारी ने रुक्मिणी और श्रीकृष्ण के दिव्य प्रेम और विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानकर उन्हें संदेश भेजा और अंततः श्रीकृष्ण ने आकर उनका हरण कर विवाह किया।
कथावाचन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। कई जगहों पर “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। पंडित तिवारी ने अपने प्रवचन में बताया कि यह कथा हमें सच्चे प्रेम, विश्वास और भगवान के प्रति अटूट भक्ति का संदेश देती है।कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के आयोजन का संकल्प लिया।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे,कथा का आयोजन बाड़ीवा परिवार के द्वारा कराया जा रहा है। जिन्होंने कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य माना।


No comments:
Post a Comment