खरगोन 05 मार्च 2022। मप्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के
संचालक श्री दीपक सक्सेना ने रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों के लिए समर्थन
मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए पंजीयन कराने के संबंध में समस्त जिला कलेक्टर्स
को पत्र जारी किया है। जारी पत्र अनुसार पूर्व में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अंतिम
तिथि 05 मार्च निर्धारित की गई थी लेकिन प्रदेश के कृषकों की सुविधा एवं शेष रहे
किसानों के पंजीयन को ध्यान में रखते हुए अब किसान गेंहूं के लिए पंजीयन 10 मार्च
तक करा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment