छात्राओं के लिए पहली पसंद बना ये महाविद्यालय, 960 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 July 2022

छात्राओं के लिए पहली पसंद बना ये महाविद्यालय, 960 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू


मैनपुरी, कुरावली कस्बे में संचालित वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां विभिन्न संकायों के लिए 960 सीटों पर छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। जिलेभर की छात्राओं के लिए यह कॉलेज पहली पसंद बना हुआ है। जनपद के एक मात्र राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी। यहां 22 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद यहां प्रवेश ले सकती हैं। सभी कार्य दिवसों में विद्यालय खुलता है।

संकाय – सीटें
बीए- 420
बीएससी बॉयो- 180
बीएससी गणित- 180
बीकॉम- 180

इन विषयों की व्यवस्था
स्नातक वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गृहविज्ञान, राजनीति विज्ञान तथा वाणिज्य के सभी विषयों की शिक्षा की व्यवस्था है।  

विज्ञान वर्ग
विज्ञान वर्ग में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान

ये सुविधाएं हैं उपलब्ध
– बाईफाई की सुविधा, परिसर सीसीटीवी कैमरे से युक्त
– वाचनालय और पुस्तकालय की हर वक्ता सुविधा
-ई-लर्निंग पार्क के तहत टेबलेट-कंप्यूटर की व्यवस्था






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here