पंचतत्व में विलीन हुए भजन सिंह निरंकारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 July 2022

पंचतत्व में विलीन हुए भजन सिंह निरंकारी


भिलाई। पूर्व विधायक व साडा अध्यक्ष रहे भजन सिंह निरंकारी पंचतत्व में विलिन हो गए। अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी थी। सभी दलों के नेता व कार्यकर्ता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।राम नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि भिलाई निगम के पार्षद व एमआइसी सदस्य संदीप निरंकारी ने दी। इस मौके पर लोगों ने कहा कि शहर के विकास की नींव रखने वाले एक आदर्श नेता को हमने खो दिया।वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता स्व. मोतीलाल वोरा के सबसे विश्वासपात्र थे। स्व. मोतीलाल वोरा ने उन्हें मध्य प्रदेश बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। भजन सिंह निरंकारी 1985 में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण  भिलाई के अध्यक्ष रहे थे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here