शराब में भिगोकर बच्चे को साथियों ने लगाई आग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 13 July 2022

शराब में भिगोकर बच्चे को साथियों ने लगाई आग



मैक्सिको से नस्लीय हिंसा का एक ही बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल के बच्चे को उसी के सहपाठियों ने आग के हवाले कर दिया। फिलहाल, इस सप्ताह बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन खबर है कि हादसे में वह बुरी तरह जल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के परिवार ने टीचर पर भी परेशान करने के आरोप लगाए हैं।युआन जामोरानो नाम के छात्र पर दो छात्रों ने हमला किया था। उन्होंने जामोरानो की सीट पर शराब डाली थी। पीड़ित छात्र के परिवार के अनुसार, 14 वर्षीय को अहसास हुआ कि उसका ट्राउजर भीग गया है और वह खड़ा हुआ, तो एक छात्र ने आग लगा दी। कहा जा रहा है कि जामोरानो अपनी स्वदेशी भाषा बोल रहे थे, जिसके चलते उनपर यह हमला हुआ।

 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष अनुसार  इस वर्ष भी खेल और युवा कल्याण विभाग और जिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here