नंद विहार कॉलोनी स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आज, आज निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा 1 फरवरी से 3 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील मंदिर समिति ने की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 31 January 2023

नंद विहार कॉलोनी स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आज, आज निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा 1 फरवरी से 3 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील मंदिर समिति ने की


नंद विहार कॉलोनी स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आज, आज निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

1 फरवरी से 3 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील मंदिर समिति ने की

नर्मदा पुरम। स्थानीय नंद बिहार कालोनी फेस वन के समस्त कालोनी वासियों के सहयोग से कॉलोनी में नंदेश्वर महादेव का मंदिर निर्माण किया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 01 फरवरी से प्रारंभ होकर 03 फरवरी तक किया जायेगा। जिसमें 01 फरवरी को सुबह 09 बजे से भव्य कलश  यात्रा निकाली जायेगी जो कि हर्बल पार्क से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नंद बिहार कालोनी तक पहुंचेगी । वही 02 फरवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा , अभिषेक एवं हवन आदि कार्यक्रम होंगे । वहीं 03 फरवरी को विशाल भंडारा होगा । नंदेश्वर महादेव मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने धर्म प्रेमी श्रद्धालु बंधुओं से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अभिषेक पूजन हवन कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि गणमान्यो सहित  कालोनी निवासियों एवं अन्य सभी लोगों को आमंत्रित किया है । नंद विहार कॉलोनी फेस वन के भागीरथ मीना, दिलीप दीवान, हरगोविंद शुक्ला, सुरेश मीना, अजीत सिंह मीना, विष्णु संतोरे, दिनेश मीना, विधायक प्रतिनिधि कपिल मीना अर्जुन मीना, यशवंत यदुवंशी हरगोविंद यादव, सतीश सोनी , दौलतराम सुनानिया, रामकुमार गौर, पवन भाटी, अमित गौर गोविंद केवट राजेश चौरे अंकुर गुप्ता जीतू यादव संतोष यादव, साहबसिंह बड़कुर, जितेन्द्र यादव रामकुमार यादव, अनिल मीना, नवीन मीना हमीर सिंह मीना गोविंद मीना सहित सभी कालोनीवासियों ने समस्त श्रद्धालुओं को इस कार्यक्रम में सम्मलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

वित्त विधेयक के विरोध में पेंशनरों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    वित्त विधेयक के विरोध में पेंशनरों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सौंपा ज्ञापन  एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। ऑ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here