नपा द्वारा हिंदू मुस्लिम एकता और सद्भावना के प्रतीक संत श्री रामजी बाबा मेले के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर
नर्मदापुरम् । डॉ सीतासरन् शर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन एवं नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव तथा मु.न.पा.अधिकारी नवनीत पाण्डेय के नेतृत्व में मां नर्मदा जयंती एवं गौरव नगर के गौरव दिवस के भव्य सफलतापूर्वक कार्यक्रम के पश्चात अब हिंदू एवं मुस्लिम एकता एवं सद्भावना के प्रतीक संत श्री रामजी बाबा मेला का शुभारंभ 3 फरवरी से 15 फरवरी तक के सफल आयोजन हेतु प्रारंभिक तैयारियां गुप्ता ग्राउंड में शुरू कर दी गई हैं । नगर पालिका परिषद द्वारा संत श्री रामजी बाबा मेला स्थल गुप्ता ग्राउंड की समुचित साफ-सफाई उपरांत दुकानों झूला चकरी हाट बाजार इत्यादि हेतु भूमि का लेआउट आरंभ कर दिया गया है एवं दुकानों का वितरण आवंटन 2 एवं 3 फरवरी से मेला स्थल पर कर दिया जायेगा। अतः समस्त दुकानदारों व्यवसायियों एवं झूला चकरी इत्यादि बाहर के आए व्यापारियों से अनुरोध है कि वह 2 एवं 3 फरवरी को मेला स्थल गुप्ता ग्राउंड पर उपस्थित होकरआवंटन प्राप्त करें ।


No comments:
Post a Comment