*माँ ललिता आश्रम में वृंदावन अयोध्या जैसा दृश्य*
श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़
नर्मदा पुरम । ब्रह्मवेदामृत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज श्री ने 108 श्रीमद् भागवत कथा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस में माँ ललिता आश्रम में भागवत के महत्व को बताते हुए उपस्थित श्रोताओं को कहां की भागवत ही श्री कृष्ण हैं और कृष्ण ही श्रीमद्भागवत जहां 108 ब्राह्मण हरिनाम संकीर्तन करते हैं वह स्थान तीर्थ के समान हो जाता है माँ ललिता आश्रम में संपूर्ण माघ के मास में 7 जनवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक रामचरित मानस का अखंड पाठ रामायण स्नेही प्रेमी सज्जनों के द्वारा ब्राह्मणों के द्वारा हो रहा है तो यह स्थान रामायण के अखंड पाठ के कारण अयोध्या की भूमि जैसा है क्योंकि शास्त्र में कहा गया है कि भगवान राम का एक बार नाम लेने से महत्वपूर्ण की प्राप्ति होती है राम नाम का नाम गान तो हो ही रहा है अखंड पाठ 24 घंटे चल रहा है तथा यहां 108 ब्राह्मणों से भागवत का पाठ होना था प्रभु की कृपा है कि 121ब्राह्मणों के द्वारा पाठ हो रहा है यह भगवान की दया ही है और भागवत 121 विराजमान है इसलिए भूमि वृंदावन के सदस्य हैं कथा के मध्य महाराज श्री ने कहा कि भगवान वहां विराजमान रहते हैं जहां भगवान का नाम संकीर्तन होता है स्मरण होता है भगवान का पूजन होता है नित्य अभिषेक हवन पूजन से वह भूमि तीर्थों के सदस्य हो जाती हैं वह यजमान परिवार धन्य हैं जो इस दिव्य अनुष्ठान में सम्मिलित होकर अपने पूर्वजों का मोक्ष का उपाय कर रहे हैं स्वामी जी ने कहा कि पद पैसा प्रतिष्ठा सहज बात है परंतु प्रभु की भक्ति अपने पितरों की मुक्ति के लिए करना श्रेष्ठ पुण्य के संग्रह का कार्य है स्वामी जी ने संतों की महिमा का गान किया प्रभु की जब कृपा होती है तभी संतो के दर्शन प्राप्त होते हैं कथा के मध्य नर्मदा मैया के परम उपासक स्वामी श्री बदाम गिरी जी महाराज भागवत आचार्य पंडित पवन देव तिवारी जी पंडित उमाशंकर पाठक पंडित चंद्रशेखर पुरोहित युवा भागवत आचार्य पंडित हितेंद्र दुबे सहित अनेकानेक ब्राह्मण महापुरुषों का आगमन हुआ आज विशेष रूप से यजमान के रूप में सचिन शर्मा डॉ अपूर्व पांडे डॉक्टर श्रीमती मीरा पांडे नगर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर चौधरी, लखन लाल दुबे , आशीष पांडे, धर्मेंद्र शर्मा , जगदीश मेवाड़ा, रामकिशन राजपूत, सात्विक अवस्थी ,ऋत्विक अवस्थी, वसंत नामदेव , किरण नामदेव, सुभाष पटवा, राजीव मिश्रा, मेघा मिश्रा, मनीष चौहान , पवन अग्रवाल , मंजू वैश्य, गौरव तिवारी, डोली धवले , श्याम मालवी, सहित अनेकानेक धर्मावलंबियों ने भागवत जी की आरती कर पुण्य प्राप्त किया l


No comments:
Post a Comment