प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नेता श्रद्धेय स्व. शरद यादव – मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 January 2023

प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नेता श्रद्धेय स्व. शरद यादव – मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की



मनोज सोनी नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित पुराने विमानतल पर समाजवादी विचारों के पुरोधा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय स्व. शरद यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजन को ढांढस भी बंधाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रद्धेय स्व. श्री यादव का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम आँखमऊ, माखन नगर (बाबई), नर्मदापुरम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुराने विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि स्व.यादव मध्यप्रदेश के सपूत थे, वे अचानक चले गए, मेरे तो वे पड़ोसी थे। बचपन से ही प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले स्व. शरद जी ने समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। 

छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय राजनीति में छाने वाले स्व. श्री यादव, जे.पी. आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। अस्सी-नब्बे के दशक में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदली, मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे ऐसे नेता थे जो गलत का विरोध करते थे, उन्होंने नैतिकता की राजनीति की। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और संसद का कार्यकाल पाँच से बढ़ा कर छह वर्ष किया, तब स्व. शरद जी ने संसद की सदस्यता से यह कह कर इस्तीफा दिया था कि जनता ने उन्हें पाँच साल के लिए चुना था, छह साल के लिए नहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. शरद जी एक अद्भुत नेता थे, जो अभी भी देश को बहुत कुछ दे सकते थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धेय स्व.शरद यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, परिचितों तथा अनुयायियों को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व शरद यादव का उनके पैतृक ग्राम आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव का उनके पैतृक ग्राम नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में शनिवार को पूर्ण राजकीय सम्मान में साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्व. श्री यादव के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया तथा सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद नर्मदापुरम राव उदय प्रताप सिंह, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह , पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों  तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह , पुलिस अधिक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने ग्राम आंखमऊ में स्व श्री यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय श्री यादव को अंतिम विदाई दी। अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। स्व. श्री यादव का 75 वर्ष की उम्र में 12 जनवरी की रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि श्री यादव का जन्म मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में 1 जुलाई 1947 को हुआ था।

No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here