मां नर्मदा गणेश शंकर साईं मंदिर मोरछली चौक पर मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित होगी मां नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में होगा नर्मदा पुराण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 January 2023

मां नर्मदा गणेश शंकर साईं मंदिर मोरछली चौक पर मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित होगी मां नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में होगा नर्मदा पुराण


 

नर्मदा पुरम। मां नर्मदा, श्री गणेश, शंकर , साईं मंदिर मोरछली चौक पर नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसके साथ ही पंडित योगेंद्र दिवोलिया द्वारा संगीतमय मां नर्मदा पुराण का वाचन दोपहर 2:00 से 5:00 तक प्रतिदिन किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रम मां नर्मदा श्री गणेश शंकर साईं मंदिर मोरछली चौक पर आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रमुख रूप से 19 जनवरी को मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, 20 जनवरी को मां नर्मदा संगीतमय पुराण कथा प्रारंभ होगी। 26 जनवरी को नर्मदा पुराण का समापन होगा 27 जनवरी पवन शांति एवं भंडारा किया जाएगा।इसके साथ ही 28 जनवरी शनिवार दोपहर 12:00 से मां नर्मदा का जन्म उत्सव मनाया जाएगा उसमें भजनांजली का कार्यक्रम होगा। वही दोपहर 3:00 बजे से मोरछली चौक से मां नर्मदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेठानी घाट जल मंच पर पहुंचेगी ।समिति के इंद्र कुमार सोनी, पंडित राम कुमार दिबोलियां, शील सोनी, राम सोनी, मनोज सोनी आदि सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस दौरान मां नर्मदा श्री गणेश शंकर साईं मंदिर मोरछली चौक को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है  जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here