नगर के सम्पूर्ण वार्डाे में चल रहा स्वच्छता सर्वेक्षण महाअभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 18 January 2023

नगर के सम्पूर्ण वार्डाे में चल रहा स्वच्छता सर्वेक्षण महाअभियान



नर्मदापुरम्- जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन एवं न.पा. अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव तथा मु.न.पा.अधिकारी नवनीत पाण्डेय के कुशल नेत्रत्व में बुधवार को तृतीय दिवस स्वच्छता सर्वेक्षण महाअभियान अंतर्गत वार्ड 30 काली मंदिर एवं पानी की टंकी के पास साफ-सफाई, वार्ड 16 पार्षद से संपर्क उपरांत सफाई कार्य, इटारसी मेन रोड, वार्ड 31 ग्वालटोली स्कूल, गाधी चौराहा नाली सफाई कार्य, वार्ड 17 मेन रोड सफाई कार्य एवं रॉयल मेडिकल पुलिया के पास का कचरा ढेर उठवाया गया एवं नर्सरी के पास नाली सफाई। वार्ड 15 बाढ़ पीढ़ित कॉलोनी की सफाई एवं नाली सफाई कार्य, वार्ड 18 के पार्षद से संपर्क उपरांत शांति नगर की मुख्य सड़कों एवं पानी की टंकी के पास सफाई,  वार्ड नं. 24 पेट्रोल पंप के सामने रसूलिया में सफाई कार्य एवं नाली वार्ड नं. 23 रामनगर, चंदन नगर में सफाई कार्य, हरदा रोड फेंफरताल वार्ड की समुचित साफ-सफाई एवं पार्षद से 6yyy66 hi.पा.अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव द्वारा सपर्क उपरांत वार्ड से संबंधित समस्यायें सुनी गई एवं प्राप्त समस्याओं का उचित निराकरण करने हेतु आश्वस्त करते हुए साफ-सफाई हेतु संबंधित वार्ड के सफाई दरोगा को व्यवस्था को सुदृढ बनाए जाने के निर्देश दिए गए, एवं वार्ड. 23 गोपाल कुॅज में जेसीबी द्वारा नाला निर्माण कार्य आरंभ किया गया।  वार्ड 24 आशीर्वाद नगर सफाई कार्य, एसबीआई बैंक गेट 1 बड़ा कचरा का ढेर उठवाया गया। वार्ड19 आदमगढ़ रोड़ एवं नाली सफाई कार्य, वार्ड. 29, वार्ड 22 के पार्षद से न.पा.अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव द्वारा सपर्क उपरांत वार्ड से संबंधित समस्यायें सुनी गई एवं प्राप्त समस्याओं का उचित निराकरण करने हेतु आष्वस्त करते हुए उनके वार्ड की रोड एवं नाली साफ-सफाई कार्य, वार्ड 11 में पूर्व पार्षद के घर के पास रोड एवं नाली की साफ-सफाई कार्य, वार्ड नं. 32 लशकर चौक की चौक नाली की सफाई कार्य, वार्ड 25 हरदा रोड एसपीएम गेट. 1 एवं महिमा नगर की रोड नाली साफ-सफाई कार्य, वार्ड. 33 के पार्षद से संपर्क उपरांत रोड एवं नाली की समुचित साफ-सफाई कार्य । वार्ड 22 बजाज शो-रूम के सामने साफ-सफाई, ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर पोकलेन द्वारा कचरा हटवाया गया एवं वार्ड 15 एवं वार्ड 10 की रोड़ एवं नाली साफ-सफाई कार्य इत्यादि नगरीय क्षेत्र के अन्य स्थलों पर समुचित साफ-सफाई कराई गई एवं कचरे के ढोरों को जे.सी.बी. एवं ट्रेक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठवाया गया, चौक पड़ी हुई नालियों की सफाई एवं व्याप्त गंदगी बाले स्थलों पर कीटनाषी छिड़काव का कार्य कराया गया। मु.पा.अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा दल प्रभारी एवं कर्मचारियों को महाभियान के दौरान् अपने अपने निर्धारित क्षेत्रों की समुचित साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाए जाने हेतु निर्देषित किया गया एवं निरीक्षण उपरांत किसी भी क्षेत्र एवं वार्ड में गंदगी एवं साफ-सफाई नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित दोषी प्रभारी एव कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here