दीपोत्सव के रूप में मनाए नर्मदापुरम नगर का गौरव दिवस और मां नर्मदा जयंती महोत्सव
सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने जिले वासियों से की अपील
मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम के सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने जिले वासियों से मां नर्मदा जयंती व नर्मदापुरम गौरव दिवस के अवसर को दीपोत्सव के रूप में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। मां हमारी श्रद्धा व आस्था का केंद्र है। सौभाग्य से उसी दिन हम गौरव दिवस भी मना रहे हैं। मेरा पूरे जिले के नागरिकों से यही आग्रह कि नर्मदा जयंती और गौरव दिवस के अवसर पर चहुंओर विशेष स्वच्छता का वातावरण बनाएं। दोनों दिन सभी लोग अपने घरों में 11-11 दीपक जरूर जलाएं। घरों में आकर्षक रोशनी और साज सज्जा करे। उमंग के साथ नर्मदापुरम गौरव दिवस का उत्सव मनाएं।

No comments:
Post a Comment