नर्मदापुरम में खुलेआम चल रहा नशीली खाद्य सामग्री का कारोबार का खुलासा, संबंधित विभाग बना मूकदर्शक पुराने बस स्टैंड पर कचोरी में भांग मिलाकर बेचने पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 January 2023

नर्मदापुरम में खुलेआम चल रहा नशीली खाद्य सामग्री का कारोबार का खुलासा, संबंधित विभाग बना मूकदर्शक पुराने बस स्टैंड पर कचोरी में भांग मिलाकर बेचने पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई


 नर्मदापुरम में  खुलेआम चल रहा नशीली खाद्य सामग्री का कारोबार का खुलासा, संबंधित विभाग बना मूकदर्शक
पुराने बस स्टैंड पर कचोरी में भांग मिलाकर बेचने पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
नर्मदापुरम। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार शाम को पुराने बस स्टैंड के पास नशीली खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार का खुलासा किया ।आबकारी विभाग के अधिकारी सुयश फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टैंड पर नाश्ते की दुकान लगाने वाले दुकानदार द्वारा  लंबे समय से ग्राहकों को भांग मिश्रित कचोरी खिलाई जा रही थी । इस बात की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा उक्त दुकानदार पर कार्रवाई की है। वहीं दूसरी तरफ दुकानदार जैन बंधु का कहना है कि विगत कई वर्षों से हमारे द्वारा भांग की कचोरी बेची जा रही है। इसके लिए आज तक हमारे द्वारा कोई लाइसेंस नहीं लिया गया है। हमारी कचोरी समूचे शहर में मशहूर है और दिन भर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।  आबकारी विभाग की टीम ने कचोरी की जब्ती करने की कार्रवाई की और बताया कि  कचौरी में मिलाया जाने वाला  मसाला भांग है। इसी कारण से अधिकांश लोग इन नशीली कचोरी के आदी हो गए हैं । गौरतलब है कि  नशीली खाद्य सामग्री बेचने वाले ने अपनी दुकान पर कचोरी को एक नंबर और दो नंबर का नाम दिया है । मालूम हो कि इस प्रकार से नशीली कचोरी खाने पर हल्का हल्का नशे का सुरूर बना रहता है और कम खर्च में नशे का मजा लिया जा सकता है।
जन चर्चा यह है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम वर्षों से मूकदर्शक बनकर चुपचाप यह नजारा देख रहा है और आज तक नशीली कचोरी बनाने वाले इस दुकानदार के नाश्ते की गुणवत्ता एवं वास्तविकता की जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई , इसी का नतीजा है कि उक्त दुकानदार द्वारा काफी समय से नशीले नाश्ते के नाम पर लोगों को भांग की कचोरी का आदि बना दिया। आबकारी विभाग के अधिकारी सुयश फौजदार ने बताया कि कचोरी की जब्ती कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here