पचमढ़ी मेला में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध की जा रही है सख्त कार्यवाही-- सहायक आबकारी अधिकारी विनोद सल्‍लाम अवैध शराब के 21 प्रकरण पंजीबद्ध 186 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 800 किलो महुआ लाहन जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 February 2023

पचमढ़ी मेला में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध की जा रही है सख्त कार्यवाही-- सहायक आबकारी अधिकारी विनोद सल्‍लाम अवैध शराब के 21 प्रकरण पंजीबद्ध 186 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 800 किलो महुआ लाहन जप्त

पचमढ़ी मेला में आबकारी विभाग द्वारा
अवैध शराब के विरूद्ध की जा रही है सख्त कार्यवाही-- सहायक आबकारी अधिकारी विनोद सल्‍लाम

अवैध शराब के 21 प्रकरण पंजीबद्ध 186 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 800 किलो महुआ लाहन जप्त

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में चल रहे महादेव मेले के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। सहायक आबकारी अधिकारी नर्मदापुरम  विनोद सल्‍लाम ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 10 फरवरी से 16 फरवरी तक की अवधि में विभाग द्वारा पचमढ़ी मेला क्षेत्र में अवैध शराब के कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है एवं कुल 186 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब, 800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है । जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 8 हजार रूपए है।सहायक आबकारी अधिकारी नर्मदापुरम  विनोद सल्‍लाम ने बताया कि आवकारी विभाग के अमले द्वारा मेला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है।

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here