माखन नगर में महाशिवरात्रि का मेला आज से प्रारंभ महाशिवरात्रि मेले में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 17 February 2023

माखन नगर में महाशिवरात्रि का मेला आज से प्रारंभ महाशिवरात्रि मेले में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन


 माखन नगर में महाशिवरात्रि का  मेला आज से प्रारंभ 

महाशिवरात्रि मेले में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

माखन नगर । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर परिषद द्वारा महा शिवरात्रि मेला आज शनिवार से  प्रारंभ किया गया है । जो कि आगामी 23 फरवरी तक चलेगा । नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीएस राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को  देवाधिदेव महादेव का पूजन अभिषेक किया जाएगा । वही 19 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 फरवरी को भजन प्रस्तुति, 22 को कवि सम्मेलन, 23 को जागरण के साथ मेले का समापन होगा ।

इसके साथ ही 19 फरवरी को हाईस्कूल मैदान पर दौड़ समिति द्वारा बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹21000 द्वितीय पुरस्कार ₹11000 तृतीय पुरस्कार  ₹8000 चतुर्थ पुरस्कार ₹6000  पंचम पुरस्कार ₹5000 सहित पांच अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे । माखन नगर परिषद द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि मेले में होने वाले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से की है । मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राजपूत ने बताया कि मेले में विभिन्न दुकानों के अलावा झूले चकरी सहित अन्य प्रकार के मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here