पत्रकार स्वर्गीय उमाशंकर चंद्रायण हत्या कांड मामले में, पत्रकारों का तीन दिवसीय धरने का हुआ समापन सिवनी मालवा पत्रकारों के धरना स्थल पर पहुंचे नर्मदा पुरम के पत्रकारों ने दिया समर्थन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 17 February 2023

पत्रकार स्वर्गीय उमाशंकर चंद्रायण हत्या कांड मामले में, पत्रकारों का तीन दिवसीय धरने का हुआ समापन सिवनी मालवा पत्रकारों के धरना स्थल पर पहुंचे नर्मदा पुरम के पत्रकारों ने दिया समर्थन



 पत्रकार स्वर्गीय उमाशंकर चंद्रायण हत्या कांड मामले में, पत्रकारों का तीन दिवसीय धरने का हुआ समापन


 सिवनी मालवा पत्रकारों के धरना स्थल पर पहुंचे नर्मदा पुरम के पत्रकारों ने दिया समर्थन  में

सिवनी मालवा । सिवनी मालवा में लगभग दो वर्ष पूर्व हुए पत्रकार उमाशंकर चान्द्रायण की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा हत्यारों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। वही सामाजिक बंधुओं सहित कई संगठनों के द्वारा शासन प्रशासन से मांग की जा चुकी है की उक्त मामले का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। परन्तु अब तक पत्रकार उमाशंकर चान्द्रायण की हत्या के मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 

जिसके विरोध स्वरुप सिवनी मालवा के जयस्तंभ चौक पर एसडीओपी कार्यालय के सामने शुक्रवार को स्थानीय पत्रकारों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। शाम को तीन दिवसीय धरने का समापन किया गया इस दौरान जिले से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने भी पहुंचकर समर्थन किया वही  पेंशनर संघ ने भी अपना समर्थन दिया गया। धरना स्थल पर ही एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । विगत दिवस भी ज्ञापन के माध्यम से मामला सीबीआई को सौंपा जाने की मांग पत्रकारों के द्वारा की गई थी। परन्तु उस मामले में अभी तक कुछ नही हुआ। 

वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर ने कहा की हमारे साथी स्वर्गीय उमाशंकर चान्द्रायण की हत्या को लगभग 2 वर्ष बीत चुके है। शिवपुर थाने में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है, परन्तु पुलिस अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। जो की बेहद शर्मनाक है जब चौथा स्तंभ कहे जाने वाले xमीडियाकर्मी के हत्या में ही न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आमजन पुलिस से क्या उम्मीद करेंगे। 

वही नर्मदा पुरम जिले से आए वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि एक पत्रकार की हत्या की गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पा रही है । जिसके कारण आज पत्रकारों को ही पत्रकार के लिए न्याय दिलाने के लिए धरना आंदोलन करना पड़ रहा है। इस मामले में जिले के पत्रकारों को भी धरना आंदोलन करना पड़ेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे इस आंदोलन को हम चरणबद्ध तरीके से करेंगे आगामी आंदोलन हमारा होशंगाबाद मैं रहेगा उसके बाद भोपाल में भी गृह मंत्री से भी एक पत्रकारों का दल मिलकर इस मामले में खुलासा करने के लिए मांग की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here