कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित ना हो : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह
वार्षिक परीक्षाओं के उपरांत संकुल स्तर पर समर कैंप आयोजित किए जाएं
कलेक्टर श्री सिंह ने की शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा
नर्मदापुरम / कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा समन्वयक को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित ना हो। छात्रवृत्ति के प्रकरणों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर उनका निराकरण करवाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त स्कूल जहां 10 से कम बच्चे हैं उनके युक्तियुक्तकरण और फीस प्रतिपूर्ति के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश डीपीसी को दिए। उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं में वार्षिक परीक्षा के उपरांत संकुल स्तर पर समर कैंप का आयोजन किया जाए, जिनमें बच्चों को खेल गतिविधियों और सेल्फ डिफेंस के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बच्चों को मड़ई स्थित वन चेतना केंद्र का भ्रमण कराने के भी निर्देश दिए। ताकि बच्चे वन्य जीवन के प्रति जागरूक हो सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने जनजाति कार्य विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिन छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई है उनके संबंध में भी शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिन छात्रावासों में बाउंड्री वॉल नहीं है वहां बाउंड्री वॉल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार करें। पेयजल के लिए बोर और विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर पैनल के लिए भी कार्यवाही की जाए। छात्रावासों में खेल मैदान के लिए भी भूमि चिन्हांकन की कार्यवाही करे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उच्च शिक्षा विभाग,आईटीआई ,
पॉलिटेक्निक ,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि विभागों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती संपदा सराफ, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बिसेन, प्राचार्य शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय डॉ कामिनी जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment