रामजी बाबा मेले के अंतर्गत नौका दौड़ प्रतियोगिता में 51 टीमों ने लिया भाग
विजेता टीमों को बांटे हजारों रुपए के पुरस्कार
रामजी बाबा मेला ग्राउंड पर प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रम
नर्मदा पुरम । नगर पालिका परिषद द्वारा 4 फरवरी से शुरू किए गए संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित किए जा रहे है। इसी श्रंखला में मंगलवार को पर्यटन घाट पर नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया । जिसमें विभिन्न स्थानों से आई 51 टीमों ने भाग लिया । नौका दौड़ प्रतियोगिता के दौरान तीन राउंड नौका प्रतियोगिता के कराए गए । जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम चंद्रभान एवं मधु केवट ग्राम सकतपुर तहसील बाबई को इनाम राशि 20000 रुपए, द्वितीय स्थान पर राहुल एवं शैलेंद्र शाहगंज जिला सीहोर 15000 रुपए, तृतीय स्थान पर प्रदीप एवं उमेश पिचिंन घाट नर्मदा पुरम निवासी को इनाम राशि ₹10000, चतुर्थ स्थान पर तेज कुमार एवं देवेंद्र पिचन घाट नर्मदा पुरम को 7000 एवं पांचवे स्थान प्राप्त करने वाली टीम नरेंद्र एवं संजय ग्राम डोंगरवाड़ा को 3000 रुपए का इनाम दिया गया । इस प्रकार नगर पालिका परिषद द्वारा संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले में नौका दौड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम को 55000 रुपए का इनाम प्रदान किया गया ।इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा, समाजसेवी वैभव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षद दीपिका कुलदीप राठौर, महेंद्र चौकसे नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे सहित नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी विभिन्न वार्डों के पार्षद गण सहित गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।
मनोज सोनी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment