संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का हुआ शुभारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 February 2023

संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का हुआ शुभारंभ



नर्मदा पुरम । गंगा जमुनी तहजीब के प्रणेता संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा का मेला शनिवार से प्रारंभ हो गया । 
 सद्भाव एवं हमारी संस्कृति के प्रतीक संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला 4 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक चलेगा। गौरतलब है कि रामजी बाबा मेले में शहर के अलावा बाहर से आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगा ली है । शनिवार को प्रातः संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा समाधि स्थल पर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करने के उपरांतं  सूफी संत गोरीशाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई । संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख रूप से  विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, आचार्य सोमेश परसाई, रामजी बाबा समाधि महंत सुंदर दास,  वृंदावन दास,  शहर काजी हाफिज अशफाक अली नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , अध्यक्ष अभय वर्मा, राजस्व सभापति श्रीमती निर्मला हंस राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया , मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे सहित गणमान्य नागरिक एवं नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी  भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । संत शिरोमणि श्रीरामजी बाबा समाधि से  शनिवार सुबह सूफी संत गोरी शाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन यह आयोजन पुलिस बल के कल्याण ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here