कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने सेठा कैंसर हॉस्पिटल ने शहर में निकाला भव्य पैदल मार्च
मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट
नर्मदापुरम। विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को नगर में सेठा कैंसर हॉस्पिटल द्वारा कैंसर जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। लोग उत्साह के साथ कैंसर को दूर भगाने का संदेश देते हुए सेठानी घाट से पैद मार्च शुरू किया। मार्ग शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए सतरास्ता पहुंचा और मार्च का समापन हुआ। इस आयोजन में सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
मार्च में मुख्य आकर्षण का केंद्र ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी एवं अशोक ध्यानचंद ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी विवेक सागर ने कैंसर को दूर भगाने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मार्च का हिस्सा बने। कैंसर के प्रति लोग जागरूक हो इसके लिए एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने लोगों से कहा कि अपनी लाइफ स्टाइल एवं रोजमर्रा की जिंदगी में जाने अनजाने में हम जो रसायन खा रहे हैं वही कैंसर का रूप ले रहा है। मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कैंसर की जागरूकता पर प्रकाश डाला एवं हास्प्टिल के चेयरमैन एवं डायरेक्टर डॉ. अतुल सेठा द्वारा आयोजित इस मार्च की सराहना करते हुए इस तरह के आयोजन आगे करते रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया और समाज को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। कैंसर हॉस्पिटल से मरीज अयोध्या प्रसाद राने ने बताया की उनके द्वारा कभी भी बीड़ी सिगरेट तंबाकू का सेवन नहीं किया गया, फिर भी उन्हें कैंसर हो गया। इसलिये वह सभी लोगों जो कि उनके सामने बीड़ी, सिगरेट, गुटका, पान खाते हैं उनको हमेशा हिदायत देते हैं कि वह ऐसा ना करें। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि कैंसर कितना भयावह है और किस गति से आगे बढ़ रहा है, इसके लिये आवश्यक सतर्कता बरतने की जरूरत है। कैंसर हॉस्पिटल के डा. योगेश जैन के द्वारा कैंसर के इलाज एवं जांचों के बारे में बताया गया कि सिगरेट, पान, तमाखू, बुर्का एवं शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी। डायरेक्टर विनय यादव द्वारा आभार व्यक्त किया एवं हम कैंसर से डरेंगे नहीं, लड़ेंगे का नारा भी दिया गया। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में बीआरडी नर्सिंग कॉलेज, सेंट जोसेफ नर्सिंग कॉलेज, भारतीय विद्या मंदिर नर्सिंग कॉलेज, होम साइंस कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस जैसे संस्थानों का भी सहयोग मिला। इसके अलावा अखिलेश खंडेलवाल, प्रसन्ना हर्णे, समाजसेवी डीएस डांगी, आलोक राजपूत, रोहित शर्मा, कालोनाइजर लक्ष्मण सिंह बेस, भरत भदोरिया, कुश खंडेलवाल, डा. उमंग अग्रवाल, डा. श्रीराम अग्रवाल, डा. हर्षल कावरे, डा. रुचि सक्सेना, डा. सुहासिनी गक्खर, डा. दिवाकर मिश्रा, डा. शिवम मिश्रा, दीपेश दुबे, अंबर सेठा, डा. शैलेंद्र नेमा, डा. बसंत जोशी, पंकज वैद्य, आरती शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण मौजूद रहे। इसके अलावा स्वयंसेवी एवं निजी संस्थाओं में नर्मदा जीवनदायिनी, आईएमए, आईडीए, लायंस क्लब, लायंस क्लब आयुष, विवेकानंद युवा संस्था, मां नर्मदा सहयोग संस्था, आदर्श महिला क्लब, वारियर्स वेलफेयर सोसाइटी, इनरव्हील क्लब, जिला हॉकी संघ, जिला फुटबॉल संघ, योगा आयाम समिति, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता संघ, वनवासी कल्याण परिषद संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य भी जागरूकता पैदल मार्च में शमिल हुए।


No comments:
Post a Comment