अपनी क्षमताओं के विकास से ही हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है- निदेशक JSS होशंगाबाद* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 22 February 2023

अपनी क्षमताओं के विकास से ही हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है- निदेशक JSS होशंगाबाद*


 *अपनी क्षमताओं के विकास से ही हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है- निदेशक JSS होशंगाबाद*

नर्मदापुरम ।  नर्मदापुरम में संचालित जन शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम की प्रभावशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षकों के लिए क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें संस्थान से जुड़े  प्रशिक्षक शामिल हुए। संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का सुभारम्भ किया। साथ ही JSS की योजना की आवश्यकता, इसका इतिहास इसमे हुए निरंतर सुधार, MSDE की जानकारी आदि पर विस्तार से बताया।
सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों का आपसी परिचय कराया गया। जिसमे सदस्यों द्वारा स्वंय का नाम, स्थान, योग्यता, पद, एवं संबंधित ट्रेड की जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षको की क्षमता विकास हेतु बैतूल से ट्रेड एक्सपर्ट श्रीमती कल्पना यादव ने उपस्थित सभी प्रशिक्षकों के साथ नए ट्रेंड, वर्तमान में मार्केट की आवश्यकता, व्यक्तिगत स्वच्छता, ग्राहक संबंध, कम्युनिकेशन स्किल, कार्य संबंधित नई तकनीक आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार/स्वरोजगार के अवसर, लोन संबंधित योजनाओं को विस्तार से समझाने के लिए जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक गुंजन जैन लोन से संबंधित शासन की विभिन्न छोटी बड़ी योजनाओ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ ही प्रशिक्षकों के प्रश्नों के जबाब भी दिए।
रोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक उपकरण संसाधन की पूर्ति आदि विषयों पर जानकारी डिस्ट्रीब्यूटर रोशन मालवीय ने दी और लोन की प्रकिया के लिए आवश्यक दस्तावेज, कोटेशन, GST का प्रतिशत, कम मूल्य में उचित संसाधन आदि विषयों पर विस्तृत से चर्चा की।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी मोहन मैथिल ने मंत्रालय द्वारा प्राप्त कार्यक्रम संबंधी दिशा निर्देशो के अपडेट होने की जानकारी देते हुए नए नियम को विस्तार से समझाया गया, जिसमे बायोमेट्रिक उपस्थिति, जी.पी.एस. लोकेशन के साथ बैच संचालन की फोटो की अनिवार्यता, निर्धारित समय मे पाठ्यक्रम पूर्ण करना, साक्ष्य प्रमाणित मूल्यांकन, SHG के गठन की प्रकिया,  समूह की अनिवार्यता, उपयोगिता आदि पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्य को सरल बनाने के उपाय बताए।
सह कार्यक्रम अधिकारी सचिन चौरे ने उपस्थित प्रशिक्षकों के साथ सफल हितग्राहियों की सफलता की कहानी साझा की गई। कार्य करने के सही तरीके, बैच में अनुसूचित जाति, जनजाति,  दिव्यांग हितग्राहियों को प्राथमिकता देना, साथ ही कठिनाईयो को कम करने  के बारे में जागरूक किया और माइंड गेम्स एक्टिविटी भी करवाई।
फील्ड कोऑर्डिनेटर पूजा खरवार द्वारा सभी प्रशिक्षकों प्रशिक्षण के दौरान उपयोग होने वाले दस्तावेजों को सही एवं पूर्ण रूप से भरने संबंधी जानकारी प्रदान की गई साथ ही आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी से कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया।
Manoj Soni ki report

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here