यात्री बस पर टैक्स बकाया होने पर, आर टीओ ने बस को किया जप्त चेकिंग के दौरान यात्री बस पर की कार्रवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 February 2023

यात्री बस पर टैक्स बकाया होने पर, आर टीओ ने बस को किया जप्त चेकिंग के दौरान यात्री बस पर की कार्रवाई

 यात्री बस पर टैक्स बकाया होने पर, आर टीओ ने बस को किया  जप्त

 चेकिंग के दौरान यात्री बस पर की कार्रवाई

मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट

नर्मदापुरम / मंगलवार को आर टीओ श्रीमती निशा चौहान एवं उनकी टीम ने यात्री बसों की सघन जांच पड़ताल करने के साथ  उन पर चालानी कार्यवाही की । आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान एक यात्री बस क्रमांक MP- 05 --0414  पर 1.12 लाख रूपये का टैक्स बाकी था। उक्त बस पर कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ी करवा दिया गया है। अन्य बसों पर की गई कार्यवाही में 4 बसों पर किराया सूची , वाहन चालक बिना वर्दी में पाए जाने तथा ओवरलोडिंग होने पर 4  हजार रुपए का चालान किया गया है। आर टी ओ श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि बस संचालकों के साथ 15 दिवस पूर्व ली गई बैठक में दिए निर्देश बिंदुओं की जांच निरंतर की जा रही है साथ ही नियम से न चलने बसों पर चलानी कार्यवाही की जा रही है। जांच दल में आरटीओ श्रीमती निशा चौहान के साथ उदय भान, सुनील मुदगल, गोलू पटेल, राकेश चौरे आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here