हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के संबंध में प्राचार्यो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 February 2023

हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के संबंध में प्राचार्यो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई




हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के संबंध में प्राचार्यो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

 कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई

*मनोज सोनी की रिपोर्ट*


 नर्मदा पुरम । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2023 के आयोजन को लेकर कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के सभागृह में आयोजित की गई । जिसमें संभावित केंद्र अध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्षो को कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया । उक्त बैठक दो चरणों में संपन्न हुई जिसमें प्रथम चरण में नर्मदा पुरम केसला एवं सोहागपुर और द्वितीय चरण में बनखेड़ी पिपरिया माखन नगर एवं सिवनी मालवा की बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि मंडल के परीक्षा संबंधी कार्यों की मध्यप्रदेश अनिवार्य सेवा संधारण एवं विचछनता निवारण अधिनियम 1979 के अंतर्गत अनिवार्य सेवा घोषित किया गया है । वही मंडल की परीक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नियुक्त केंद्र अध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्ष परीक्षा पूर्व परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हेतु संपूर्ण तैयारी कर लेवे जिससे परीक्षा केंद्र पर भौतिक व्यवस्थाओं में फर्नीचर व्यवस्था विद्युत व्यवस्था पेयजल शौचालय बालक बालिकाओं के लिए प्रथक प्रतिदिन साफ सफाई व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण जानकारियां बैठक में उपस्थित प्राचार्य को दी गई
 

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here