श्री अन्न महोत्सव के अन्तर्गत प्रदर्शनी का आयोजन प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 March 2023

श्री अन्न महोत्सव के अन्तर्गत प्रदर्शनी का आयोजन प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने किया




 श्री अन्न महोत्सव के अन्तर्गत प्रदर्शनी का आयोजन

प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने किया

नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में 28 मार्च को गृहविज्ञान विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में इस महोत्सव के अन्तर्गत 9 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित विविध गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया व प्राप्त जानकारी को प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं व महाविद्यालयीन स्टॉफ को अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया, साथ ही मोटे अनाज के सेम्पल व उत्पादो को भी रखा गया।

 प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के कर कमलो से किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर मोटे अनाजों के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने व इन अनाजो का अपने दैनिक जीवन मे उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होने बताया कि इस महोत्सव के अन्तर्गत जो विभिन्न जानकारी प्राप्त हुई। उन्हें एक लघु पुस्तिका के रूप में प्रकाशित कर छात्राओं एवं जन साधारण में वितरित किया जावेगा। 

जिससे आम जन भी इन अनाजों के उपयोग के प्रति जागरूक हो सकेगे। इस अवसर पर गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरण पगारे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रीमती वर्षा चौधरी, डॉ. श्रीमती भारती  दुबे, डॉ.संध्या राय, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, श्रीमती किरण विश्वकर्मा, कु. श्वेता वर्मा, डॉ. रीना मालवीय, योग विभाग, गृहविज्ञान विभाग एवं सीएनडी विभाग की छात्रायें उपस्थित रही। साथ ही उक्त सभी के सहयोग से यह प्रदर्शनी आयोजित हो सकी। निश्चित ही यह प्रदर्शनी अध्ययनरत् छात्राओं, प्राध्यापकों व अन्य कार्यालयीन स्टॉफ के सदस्यों को इन अनाजों को पहचानने व उपयोग हेतु जागरूकता उत्पन्न करने में सहायक होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here