लाडली बहना योजना को लेकर बहनों में दिखा भारी उत्साह कैम्प लगाकर भरे जा रहे पात्र बहनों के आवेदन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 27 March 2023

लाडली बहना योजना को लेकर बहनों में दिखा भारी उत्साह कैम्प लगाकर भरे जा रहे पात्र बहनों के आवेदन


 लाडली बहना योजना को लेकर बहनों में दिखा भारी उत्साह

कैम्प लगाकर भरे जा रहे पात्र बहनों के आवेदन

नर्मदापुरम/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को दिलाने के लिए सभी नगरीय वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगना प्रारंभ हो गए है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत नगरीय निकायों के अनेक वार्डो तथा गांवों में कैंप लगाकर पात्र महिलाओं के आवेदन फार्म भरे जा रहे है। इस दौरान अनेक महिलाओं ने कैम्प में पहुंचकर लाडली बहना योजना के तहत आवेदन किया। कैम्पों के शुभारंभ अवसर पर अनेक स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
      लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिमाह एक हजार रुपए सीधे खाते में पहुंचाने वाली इस योजना से महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दे रही है। इन पैसों से वे अपनी अनिवार्य जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। कैम्प में महिलाओं को बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल तथा छाया के लिए टेंट व्यवस्था भी की गई है। लाडली बहना योजना में आवेदन करने आई  रचना सैनी , राजकुमारी मेहरा , शीला बाई , रानी बकोरिया ,पूजा सैनी सहित अनेक बहनों ने कैम्पों में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना से मिलने वाली राशि का हम जरूरत के समय उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here