देवी लोक महोत्सव के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया देवी विजयासन का भव्य दरबार महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा सलकनपुर में देवी लोक देवी लोक महोत्सव में रखी जाएगी देवी लोक के निर्माण की आधारशिला देवी लोक महोत्सव में तीन दिन तक होंगे अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 27 May 2023

देवी लोक महोत्सव के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया देवी विजयासन का भव्य दरबार महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा सलकनपुर में देवी लोक देवी लोक महोत्सव में रखी जाएगी देवी लोक के निर्माण की आधारशिला देवी लोक महोत्सव में तीन दिन तक होंगे अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता




 देवी लोक महोत्सव के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया देवी विजयासन का भव्य दरबार

महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा सलकनपुर में देवी लोक

देवी लोक महोत्सव में रखी जाएगी देवी लोक के निर्माण की आधारशिला

देवी लोक महोत्सव में तीन दिन तक होंगे अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता

नर्मदापुरम। देवीधाम सलकनपुर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बनने जा रहे देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। सलकनपुर में आयोजित होने वाले इस देवी लोक महोत्सव के पूर्व गांव-गांव तथा शहरों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
देवी लोक महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। देवी मंदिर एवं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। इस दौरान मंदिर, सीढ़ी मार्ग, वाहन मार्ग, विश्राम गृह, मंदिर परिसर में स्थित गार्डन तथा वृक्षों को भी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। देवी लोक महोत्सव को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नागरिक अपने त्यौहारों की भाँति ही देवी लोक महोत्सव को भी हर्षोल्लास से मनाने के लिए लालाहित दिखाई दे रहे है। देवी लोक महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए भ्रमण कर रहे प्रचार रथ के साथ बुजुर्गों तथा महिलाओं के साथ ही नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी सिर पर देवी का कलश लिए और हाथों में मां के नाम की चुनरी लेकर यात्रा में शामिल हो रही है। सलकनपुर में बनने जा रहे। इस देवी लोक की आधारशिला रखने वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए नागरिकों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दे रही है।
दीवार लेखन तथा मुनादी कर किया जा रहा। देवी लोक महोत्सव का प्रचार देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, चलो सलकनपुर 31 मई जैसे नारों से लोगो को देवी लोक महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही माइक से मुनादी कराकर भी लोगो को देवी लोक महोत्सव की जानकारी दी जा रही है।
चीफ एडिटर मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here