अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी, 06 वाहन किए जप्त
नर्मदापुरम। जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।1 जून को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनीमालवा द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रक जिसका वाहन क्रमांक - MP09 HG 4870, 01 डम्पर क्रमांक जिसका वाहन क्रमांक 12H4141 एवं 01 ट्रेक्टर ट्राली स्वराज को प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम ने ग्राम धानाबड़ से 01 ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर स्वराज एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम रायपुर से 01 ट्रैक्टर ट्राली तथा 2 जून को तहसीलदार नर्मदापुरम (ग्रामीण) द्वारा ग्राम-जासलपुर से 01 ट्रैक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त जप्त 06 वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है । जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment