- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 July 2023



 पुलिस दो महीने चलाएगी विशेष चैकिंग अभियान

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट बांधने की अपील की 

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर होगी चालानी कार्यवाही

नर्मदापुरम। उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में प्रदेश भर में पुलिस विभाग द्वारा 7 जुलाई से 7 सितंबर तक 2 माह के लिए  विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिये गए हैं। इस संबंध में सभी इकाइयों को पत्र जारी कर प्रभावी कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह द्वारा इस संबंध में यातायात पुलिस और सभी थानों को दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते लिए सीट बेल्ट के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और अन्य वाहन की स्थिति में सीट बेल्ट धारण करने की अपील की है। यदि दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के मिलते हैं तो उनका चालान किया जायेगा। गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक भोपाल के द्वारा जारी पत्र के अनुसार पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि दो पहिया वाहन सवार एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगामी 2 माह तक विशेष अभियान संचालित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिये है। 

मनोज सोनी editor-in-chief






.

No comments:

Post a Comment

जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here