कांग्रेस द्वारा किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का जी पर आरोप लगाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक ने की पत्रकार वार्ता आंदोलन कर रहे ढाई लाख किसानों को बेचने की बात अपमानजनक और नींद निंदनीय -रवि दत्त सरकार की घोषणाओं से परेशान, परिवर्तन होना चाहिए- संयुक्त मोर्चा किसानों की पांच मांगों को लेकर 2024 में होगा आंदोलन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 September 2023

कांग्रेस द्वारा किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का जी पर आरोप लगाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक ने की पत्रकार वार्ता आंदोलन कर रहे ढाई लाख किसानों को बेचने की बात अपमानजनक और नींद निंदनीय -रवि दत्त सरकार की घोषणाओं से परेशान, परिवर्तन होना चाहिए- संयुक्त मोर्चा किसानों की पांच मांगों को लेकर 2024 में होगा आंदोलन



 कांग्रेस द्वारा किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का जी पर आरोप लगाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक ने की पत्रकार वार्ता

आंदोलन कर रहे ढाई लाख किसानों को बेचने की बात अपमानजनक और नींद निंदनीय -रवि दत्त

सरकार की घोषणाओं से परेशान, परिवर्तन होना चाहिए- संयुक्त मोर्चा

किसानों की पांच मांगों को लेकर 2024 में होगा आंदोलन


नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक ने किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी पर  कांग्रेस के नेता द्वारा अनर्गल टिप्पणी और वीडियो को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे नेता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस नेता पुष्पराज द्वारा आरोप लगाया कि कक्काजी बाहरी है।

 हाल ही में एक चैनल को कांग्रेस नेता द्वारा साक्षात्कार दिया है। उन्होंने कक्का जी पर जो आरोप लगाया है वह अत्यंत खेदजनक और निंदनीय है। संयुक्त मोर्चा अराजनीतिक इस कुकृत्य की घोर निंदा करता है। पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

यह है पूरा मामला

संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ रवि दत्त ने बताया कि कांग्रेस नेता द्वारा कक्काजी पर जो आरोप लगाए गए हैं वह सरासर गलत है। रवि दत्त ने कहा कि उन पर 2010 में जो आंदोलन हुआ था, तो ढाई लाख किसानों को बेचने का आरोप लगाया और उससे जो पैसा मिला उससे 100 एकड़ जमीन खरीदी गई ।

 रवि दत्त ने कहा कि हम प्रेस वार्ता के माध्यम से बताना चाहते हैं कि ऐसा नहीं है। कक्का जी की 20 एकड़ जमीन कक्का के पास है। हैदराबाद में उनकी बड़ी बहन रहती है उनका वहां बिजनेस है, उनके और रिश्तेदारों के नाम पर जमीन है। रिश्तेदारों की जमीन कोली पर दी है। उन्होंने पुश्तैनी गांव की जमीन बेची। पैसा बैंक में गया, इनकम टैक्स पैड है,  जिससे जमीन ली उसे चेक से पैसा दिया गया।

कक्काजी पर आरोप है कि किसानों  को बेचकर पैसा दिया।  पैसा कहां से आया इस  तरह का आरोप लगाना एक समाजसेवी के लिए अपमानजनक बात है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता पर कई राज्यों में केस दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पर केस दर्ज करना है या नहीं यह मोर्चा की बैठक में तय किया जाएगा। 

हम केवल किसानों की लड़ाई लड़ते हैं

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी रवि दत्त ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हम न बीजेपी और न कांग्रेस के साथ है। हम केवल किसानों की लड़ाई लड़ते हैं। हम भी वोटर हैं वोट करते हैं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि किसान का आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का है। फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। हम एसएसपी पर कानून बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 इसको लेकर हम 2024 में एक आंदोलन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से चर्चा की जाएगी। हमारी पांच मांगें हैं, किसानों के मुकदमें, फसल रेट सहित अन्य मांगें हैं। बैठक में निर्णय लिया जाएगा और चुनाव से पहले 2024 में जमकर आंदोलन किया जाएगा। हम केवल किसानों और मजदूर के हित में काम करते हैं। हमें किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के लिए काम करता है। किसी की पार्टी के लिए नहीं।

 यदि कोई पार्टी बनाता है और उसमें जाना चाहता है तो उसकी मर्जी। हम आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों के लिए भी पढ़ाई सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही यदि किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाता है तो हम सरकार से उसे मदद दिलवाते हैं।सरकार क्या कर रही है हमें इससे कुछ नहीं लेना देना हमें सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ना है। किसान यदि संतुष्ट नहीं होता है तो हम इसका जमकर विरोध करेंगे।

घोषणाओं से परेशान, परिवर्तन होना चाहिए

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि हम सरकार की घोषणाओं से परेशान है। किसान और मजदूर संतुष्ट नहीं तो हम इसका विरोध करेंगे। परिवर्तन होना चाहिए चाहे वह कांग्रेस हो चाहे बीजेपी हो। एक आदमी लंबे समय तक बैठेगा तो परेशानी होगी। अभी कर्मचारी भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं और यहां किसान परेशान हो रहा है। उनके काम नहीं हो रहे हैं ।

 हम किसानों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे । हमने शिवराज सिंह चौहान को डिम लाइट पकड़ कर दिखाई, उन्होंने बिजली की समस्या हल की। तीन काले कानून, फसल के रेट, समय पर तुलाई सहित अन्य मुद्दे किसानों के उठाए गए। कक्का जी ने हमेशा किसानों को जोड़ा। फसल के रेट दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका पूरा जीवन किसानों के लिए चला गया। पदाधिकारी से पूछा गया कि सोहागपुर में एक ट्रक तहसीलदार द्वारा पकड़ा गया था उसमें काका जी के परिवार के लोग शामिल थे ऐसा आरोप लगाया गया था।

 इसका जवाब देते हुए पदाधिकारी ने कहा कि यह झूठा आरोप है। सोहागपुर में उनके रिश्तेदार पीडीएस की बोरी में बीज का माल लेकर जा रहे थे। उसमें पीडीएस की बोरी में बीज का माल भरकर ले जाते हैं। यह आरोप झूठा है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ रवि दत्त, सोमनाथ तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान महासंघ, रमाकांत प्रदेश सदस्य, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राजपूत भोपाल संभाग अध्यक्ष किसान मजदूर यूनियन, मुकेश जिला अध्यक्ष रायसेन भारतीय किसान यूनियन,भूपेंद्र सिंह तोमर प्रांतीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय किसान महासंघ शिवराज राजोरिया जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here