जिले भर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और 650 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त अनुमानित कीमत 72600/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 21 September 2023

जिले भर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और 650 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त अनुमानित कीमत 72600/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान


जिले भर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी

38 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और 650 किलोग्राम महुआ लाहन  जप्त अनुमानित कीमत 72600/

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान 

नर्मदापुरम। आबकारी विभाग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के पूर्व पिपरिया क्षेत्र में  अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और 650 किलोग्राम महुआ लाहन  जप्त अनुमानित कीमत 72600/- गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन पूर्व अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को पिपरिया क्षेत्र में ग्राम देवरी, छातेर, जुनावानी, ढाना, देहलवाड़ा, बनखेड़ी क्षेत्र में शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही। 650 किलो ग्राम लाहन और 38 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 3 प्रकरण  कायम किए गए।

 जब्त की गई अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 72600/- आंकी गई। मद्यपान न करने, अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई, शराब का सेवन करके वाहन न चलाए इस बाबत लोगो को समझाइश दी गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार, कैलाश अखण्डे योगेश महोबिया संतोष ठाकुर, सियाराम पटेल तथा सभी आबकारी स्टॉफ सदस्यों का योगदान रहा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here