सत्य साई सेवा समिति, एवं स्टेशन प्रबंधक और स्टाफ ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की साफ सफाई
नर्मदा पुरम। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्टेशन प्रबंधक दिनेश कुमार पांडे के आह्वान पर उनके विभाग को सहयोग करने के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति, नर्मदापुरम के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे विभाग के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान में स्टेशन पर साफ सफाई की । यह स्वच्छता अभियान लगातार 2 अक्टूबर तक गांधी जयंती तक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर दिनेश पांडे के मार्गदर्शन में जारी रहेगा।
इस अवसर पर रेलवे स्टेशन के समस्त स्टाफ में स्टेशन प्रबंधक के अलावा श्रीमती अनीता बृजेश, प्रदीप यादव, सविता दमाडे और कैलाश रैकवार के साथ श्री सत्य साई सेवा समिति के नलिन पटेल , राधेश्याम गौर छगनलाल आठनेरे खगेंद्र यादव, ओपी यादव, जगन नवलानी श्री आठनेर एवं अन्य नागरिकों एवं यात्रियों ने भी सफाई कार्य से उत्साहित होकर सहयोग प्रदान किया । स्टेशन प्रबंधक ने शहर के नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वह स्वच्छता पखवाड़े में पधारकर एक दिन एक घंटे की सेवा 2 अक्टूबर तक सफाई करने हेतु आवश्य ही प्रदान करे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment