कुलदीप सिंह पटेल बने किसान कांग्रेस के स्टेट ऑब्जर्वर 12 वर्षों से देख रहे हैं किसान कांग्रेस संगठन के काम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 28 October 2023

कुलदीप सिंह पटेल बने किसान कांग्रेस के स्टेट ऑब्जर्वर 12 वर्षों से देख रहे हैं किसान कांग्रेस संगठन के काम



 कुलदीप सिंह पटेल बने किसान कांग्रेस के स्टेट ऑब्जर्वर  

12 वर्षों से देख रहे हैं किसान कांग्रेस संगठन के काम


नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी ने किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप सिंह पटेल को विधानसभा चुनाव के लिए किसान कांग्रेस का स्टेट ऑब्जर्वर नियुक्त किया है । कुलदीप सिंह पटेल पिछले 12 वर्षों से किसान कांग्रेस के विभिन्न पदों पर संगठन का काम देख रहे हैं । उनके स्टेट ऑब्जर्वर बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पटेल के स्टेट ऑब्जर्वर बनने पर कपिल फौजदार , गुड्डन पांडे, बाबू भाई चौधरी, अनिल त्रिवेदी, पंकज राठौर, केलु उपाध्याय , मुकेश पटेल, नीरज चौधरी, धर्मेंद्र तिवारी, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र नागवंशी ,शैलेंद्र गोयल, कमल रघुवंशी, राकेश तुमराम, पप्पू मीणा आदि ने बधाई दी है।

 कई पदों पर काम कर चुके हैं कुलदीप अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी ने कुलदीप पटेल को कई पदों पर नियुक्त किया था। कांग्रेसी नेता कुलदीप बरसों से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही पटेल प्रदेश के कई चुनाव में प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने किसान कांग्रेस के पदों पर रहकर किसानों के लिए लड़ाई लड़ी है। इसके साथ ही किसानों को हर संभव मदद दिलाने में हमेशा आगे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए अब उन्हें ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है। पटेल किसानों को एकजुट कर काम करेंगे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा पुरम। इटारसी 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here