आबकारी उडनदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के संग्रहण और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभाग के उड़नदस्ते दल द्वारा कार्रवाई की गई कार्रवाई में उक्त ग्रामों में विभिन्न स्थलों से 130 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 1145 किलो महुआ लाहन जब्त किया आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 1,40,000/- रुपये - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 October 2023

आबकारी उडनदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के संग्रहण और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभाग के उड़नदस्ते दल द्वारा कार्रवाई की गई कार्रवाई में उक्त ग्रामों में विभिन्न स्थलों से 130 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 1145 किलो महुआ लाहन जब्त किया आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 1,40,000/- रुपये






 आबकारी उडनदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के संग्रहण और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की

मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभाग के उड़नदस्ते दल द्वारा कार्रवाई की गई

कार्रवाई में उक्त ग्रामों में विभिन्न स्थलों से 130 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और 1145 किलो महुआ लाहन जब्त किया  

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 1,40,000/- रुपये 
 

  नर्मदापुरम। विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय,परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में और जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में  अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिपरिया क्षेत्र में आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। 

कार्यवाही कर कुल मिलाकर लगभग 1145 किलोग्राम अवैध महुआ लहान जप्त कर संग्रहण के योग्य न होने से। फैलाया गया एवं शराब बनाने के अयोग्य किया गया तथा कुल 130 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर  आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ 12  प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। 

जप्त महुआ शराब एवं लहान की कुल कीमत लगभग ₹ 140000 आंकी गई है शुक्रवार की उक्त कार्रवाई में जिला उड़नदस्ता प्रभारी एन पी सिंह सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार, राजेश साहू, सुयश फौजदार, हेमंत चौकसे, केके पड़रिया के साथ आबकारी प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा, रघुवीर सिंह निमोदा, आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा, गोपाल रघुवंशी, मदन रघुवंशी, कैलाश अखंडे, विकास लोखंडे, राजा सैनी आबकारी आरक्षक राजेश गौर, योगेश मोहबिया, गणपति बोबड़े एवं महिला आरक्षक भावना यादव, तारा पवार, प्रगति पंडोले का विशेष योगदान था।

 जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में टीम गठित किया जाकर अवैथ मदिरा , परिवहन ,निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है एवं आगे भी मुखबिरों से लगातार सूचनाओं प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा पुरम। इटारसी 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here