17 नवंबर को एक ही चरण में सम्पन्न होगा मतदान
मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।
जिले की चारों विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 940069 हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 486657, महिला मतदाताओं की संख्या 453377 एवं 35 अन्य मतदाता है।
18 से 19 वर्ष आयु के नवीन मतदाताओं की संख्या 43603 हैं, जिनमें 23797 पुरुष एवं 19806 महिला शामिल हैं।
नर्मदापुरम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही जारी है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है। इसके पश्चात 31 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा जाएगी, 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी। जिले की चारों विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 940069 हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 486657, महिला मतदाताओं की संख्या 453377 एवं 35 अन्य मतदाता है। 18 से 19 वर्ष आयु के नवीन मतदाताओं की संख्या 43603 हैं, जिनमें 23797 पुरुष एवं 19806 महिला श जिले में 80 प्लस आयु के मतदाताओं की संख्या 10905 है जिनमें 4440 पुरुष एवं 6465 महिलाएं शामिल है। मतदाता सूची का लिंगानुपात 931.62 है एवं ईपी रेशों 66.72 हैं। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 8988 है जिनमें 5733 पुरुष एवं 3255 महिला शामिल हैं। वहीं सर्विस वोटर की संख्या 1894 हैं।
जिले में 1187 मतदान केंद्रों पर किया जाएगा मतदान
जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1187 है जिनमें सिवनीमालवा विधानसभा अंतर्गत 318 , होशंगाबाद विधानसभा में 238, सोहागपुर विधानसभा में 314 एवं पिपरिया विधानसभा में 317 मतदान केंद्र शामिल हैं।
जिले में आयुवार मतदाताओं की स्थिति
जिले में 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 43603 है जोकि कुल मतदाताओं का 4.64 प्रतिशत है, इसी प्रकार 20 से 29 वर्ष आयु के कुल मतदाता 224357 है, जिनका प्रतिशत 23.87 हैं। 30 से 39 वर्ष की आयु की मतदाता 239375 है जिनका प्रतिशत 25.46 हैं। इसी प्रकार 40 से 49 आयु के मतदाताओं की संख्या 179570 है जिनका प्रतिशत 19.10 है। 50 से 59 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 129835 है जिनका प्रतिशत 13.81 है। वहीं 60 से 69 वर्ष के आयु के मतदाताओं की संख्या 77535 है जिनका प्रतिशत 8.25 है। 70 से 79 वर्ष की आयु की मतदाताओं की संख्या 34889 है जिनका प्रतिशत 3.71 है वहीं 80 प्लस आयु के मतदाताओं की संख्या 10905 है जोकि कुल मतदाताओं का 1.16 प्रतिशत हैं।
विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति
सिवनीमालवा विधानसभा अंतर्गत जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 245148 है जिनमें 127304 पुरुष एवं 117835 महिला एवं 9 अन्य मतदाता शामिल है। इसी प्रकार होशंगाबाद विधानसभा अंतर्गत कुल मतदाता 221141, जिनमें 112322 पुरुष, 108803 महिला एवं 16 अन्य, सोहागपुर विधानसभा अंतर्गत कुल मतदाता 242873, जिनमें 127521 पुरुष, 115346 महिला एवं 6 अन्य तथा पिपरिया विधानसभा अंतर्गत कुल मतदाता 230907, जिनमें 119510 पुरुष, 11393 महिला एवं 16 अन्य मतदाता शामिल हैं।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
No comments:
Post a Comment