नाम निर्देशन पत्र जमा करने कि अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, अभी तक प्राप्त हुए कुल 27 नाम निर्देशन पत्र
नर्मदापुरम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रहेगी। इस दिन अभ्यर्थी द्वारा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कक्ष में समस्त दस्तावेजों के साथ प्रवेश कर चुके अभ्यर्थी ही नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। परिसर में उपस्थित अभ्यार्थी नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए पात्र नहीं होगा।
21 अक्टूबर से शुरू नाम निर्देशन प्रक्रिया में अब तक जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 27 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए हैं। सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कल 10 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी श्री विजयपाल सिंह द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी श्री पुष्पराज सिंह द्वारा 3 ,बहुजन समाजवादी पार्टी से श्री हेमराज ने 1 , निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में श्री शेख सिकंदर ने 1 ,महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी से श्री हरिसिंह ने 1 तथा श्री उमेश कुमार ने आम आदमी पार्टी से 1 एवं 1 निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया हैं ।
पिपरिया विधानसभा क्षेत्र से कुल 2 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी श्री वीरेंद्र बेलवंशी ने 1 और भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी श्री ठाकुरदास नागवंशी ने 1 नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। सिवनीमालवा विधानसभा क्षेत्र से कुल 5 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं , जिनमें राष्ट्रवादी भारत पार्टी से श्री नरेंद्र रघुवंशी ने 1 , इंडियन नेशनल कांग्रेस से अजय सिंह पटेल ने 1 , भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रेम शंकर वर्मा ने 1, आम आदमी पार्टी से सुनील गौर ने 1 एवं समाजवादी जन परिषद से श्री फागराम ने 1 नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र से कुल 10 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री गिरिजा शंकर शर्मा ने 2 , भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने 2, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रदीप मांझी 1, राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी से गुलाबदास बडोदिया ने 1,श्री भगवती प्रसाद चौरे ने 1 नाम निर्देशन पत्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा 1 नाम निर्देशन पत्र भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी के रूप में जमा किया है, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री सुरेंद्र ने 1, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजय कुमार शुक्ला ने 1 नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
No comments:
Post a Comment