24 नग कछुऐं , 02 नग जाल जप्त किए गए
वन अपराध प्रकरण पंजीबध्द, प्रकरण में विवेचना जारी
नर्मदा पुरम। रविवार को अनिल शुक्ला वनसंरक्षक वन वृत्त नर्मदापुरम संदीप फैलोज वनमंडलाधिकारी सामान्य नर्मदापुरम श्रीमती रचना शर्मा सामान्य संयुक्त वनमंडलाधिकारी सामान्य सोहागपुर के मार्गदर्शन एवं सुमित पाण्डेय वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर सामान्य के निर्देशन में गठित गश्ती दल ( दल में शामिल सदस्य राजेन्द्र कुमार भिलाला वनपाल, श्जेश अग्रवाल वनरक्षक, उत्तम गीते वनरक्षक, दीपक मिश्रा स्थाईकर्मी ) द्वारा गश्ती के दौरान साकला पुल पर लगी एस.एस.टी. टीम ( माखन सिंह कटारे, एएस.आई.) के सहयोग से चेंकिंग के दौरान आती हुई एक मोटर साइकिल हीरो होन्डा MP05 MF 3645 को संदेह के आधार पर रोक कर चेक करने पर उसके पास से 24 नग कछुऐं 02 नग जाल जप्त किए गए।
आरोपी का नाम गोवर्धन आ० चेतन उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी नयाखेडा तहसील सोहागपुर जिला नर्मदापुरम है। मोटर साइकिल, 24 नग कछुए व 02 नग जाल जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबध्द किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:
Post a Comment