गुप्ता ग्राउंड पर लगेगा पटाखा बाजार , दीपावली का बाजार एसएनजी ग्राउंड में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 October 2023

गुप्ता ग्राउंड पर लगेगा पटाखा बाजार , दीपावली का बाजार एसएनजी ग्राउंड में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश





 गुप्ता ग्राउंड पर लगेगा पटाखा बाजार , दीपावली का बाजार एसएनजी ग्राउंड में

 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 


नर्मदापुरम । पूर्व वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली का बाजार एसएनजी ग्राउंड नर्मदापुरम में और पटाखा बाजार गुप्ता ग्राउंड में लगेगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में एसडीएम नर्मदापुरम और सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी एसडीएम को पटाखा लाइसेंस की अनुमतियां के संबंध में भी शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

      कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में खरीफ उपार्जन के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा कर सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तवा बांध से नहरों में पानी छोड़ने की कार्यवाही पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में विधानसभावार प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की जानकारी ली और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए। उन्होंने संविक्षाः की भी तैयारी करने के निर्देश दिए जिले में खाद की उपलब्ध एवं वितरण की भी समीक्षा कर खाद की सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जिला वितरण अधिकारी को दिए। उन्होंने मतदान केंद्र पर रंगाई , पुताई , रोशनी, रैंप सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत,उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here