केंद्रीय सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 October 2023

केंद्रीय सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण




 केंद्रीय सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण 


नर्मदापुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से आगामी विधानसभा निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए केंद्रीय सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। जिले के सिवनी मालवा एवं होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री उदय नारायण दास को तथा सोहागपुर और पिपरिया के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सुहास एस को केंद्रीय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री शिवहरि मीना को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया हैं। 

       नियुक्त केंद्रीय सामान्य प्रेक्षकों एवं पुलिस प्रेक्षक ने सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के साथ मतगणना केंद्र संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें चारों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीन रखी जाने के लिए निर्धारित अलग अलग स्ट्रांग रूम पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने मतगणना केंद्र पर काउंटिंग व्यवस्था, मीडिया रूम, कंट्रोल रूम ओबसर्वर कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने मतगणना की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से केंद्रीय प्रेक्षकों को जानकारी दी।

        निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत,उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here