ट्राइडेन्ट ग्रुप बुधनी में मेगा दिवाली मेला-2023 का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 October 2023

ट्राइडेन्ट ग्रुप बुधनी में मेगा दिवाली मेला-2023 का आयोजन



 

 ट्राइडेन्ट ग्रुप बुधनी में मेगा दिवाली
 मेला-2023 का आयोजन

नर्मदापुरम। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ट्राइडेंट परिसर, नर्मदापुरम रोड बुधनी में चार दिवसीय मेगा दिवाली मेला -2023 उत्पाद के सेल का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन 02 नवंबर से 05 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है। मेले में ट्राइडेंट लिमिटेड के विश्व स्तरीय उत्पाद जैसे बेडशीट, टॉवेल, रजाई, दोहर आदि भारी छूट के साथ विक्रय के लिये उपलब्ध है। 

ट्राइडेंट परिवार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आम जनता को सपरिवार अपने इष्ट मित्रों एवं अपने रिश्तेदारों के साथ इस मेले में सादर आमंत्रित कर रहा है। मेले में ट्राइडेंट के उत्पाद के विक्रय (सेल) के साथ-साथ मेला परिसर में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही संगीत संध्या का भी आयोजन होने जा रहा है। जिनमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।

 मेले में विभिन्न तरह के खान-पान के स्टाल झूले, बच्चों के मनोरंजन, आदि की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी, जिसका आनन्द आप सपरिवार ट्राइडेंट परिसर में आकर उठा सकते हैं। मेला कार्यक्रम के दौरान कम्पनी परिसर में मेला ग्राउंड तक सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा। ट्राइडेंट के उत्पाद का विक्रय का समय 02 नवंबर को दोपहर 03:00 से शाम 8:00 तक तथा दिनांक: 02- 5 नवंबर को सुबह 11:00 से शाम 8:00 तक रहेगा।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here